लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में शिविर के छठे दिन मिशन शक्ति एवं महिला दिवस मनाया गया

0

बहादुर शाह जफर एवं विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

मिशन शक्ति एवं महिला दिवस के रूप में मनाया विशेष शिविर का छठा दिन
लोकप्रिय इण्टर कॉलेज केलनपुर (बिजनौर) ने राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाईयों ने अपने विशेष शिविर का छठा दिन “मिशन शक्ति एवं महिला दिवस” के रूप में मनाया। प्रधानाचार्य श्री हरवीर सिंह तोमर ने दोनों इकाईयों के शिविर स्थल पहुंचकर स्वयं सेवक व सेविकाओं को बताया कि महिला दिवस महिलाओ के सम्मान में मनाया जाता है। हमे यह देखना चाहिए कि क्या उन्हें उनके अधिकार प्राप्त हो रहे हैं। वास्तविक सशक्तीकरण तभी होगा जब महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होंगी। और उनमें कुछ करने का आत्मविश्वास जागेगा। महिलाओं की स्थिति में सुधार लाने के लिए एक दिन पर्याप्त नहीं। महिला दिवस हमें केवल यह याद दिलाता है कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हम सभी को कहीं न कहीं से शुरुआत करनी होगी। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए बेटियों/महिलाओ को सशक्त करने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ,मिशन शक्ति, महिला सशक्तिकरण जैसे अनेक कार्यक्रम चलाये जा रहे है। प्रधानाचार्य ने स्वयं सेवक व सेविकाओ को हेल्पलाइन नम्बर 1090, 181, 112, 1098 आदि की जानकारी दी |
प्रथम इकाई में श्रीमती पवनलता एवं द्वितीय इकाई में श्रीमती रूबी तोमर ने स्वयं सेवक व सेविकाओ को महिला सशक्तिकरण के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके उपरान्त प्रथम इकाई ने कार्यक्रम अधिकारी प्रशान्त तोमर तथा द्वितीय इकाई ने कार्यक्रम अधिकारी सत्यवीर सिंह के संचालन में एक जागरूकता रैली निकली। रैली में स्वयं सेवक व सेविकाओ ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे जागरूकता नारे लिखि तख्तियां लेकर नारे बोलते हुए चल रहे थे।
कार्यक्रम में कुलवेन्द्र सिंह, कामेन्द्र सिंह, हिमांशु शर्मा, श्री रोहित कुमार, सुधांशु शर्मा, श्रीमती शिखा रानी, श्रीमती प्रीती रानी, श्रीमती अनूपा आदि का सहयोग रहा।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply