प्रेम धाम आश्रम में सत्य प्रकाश पटेल द्वारा दिव्यांग बच्चों को बुके देकर स्वागत किया गया

0

नजीबाबाद से सपना वर्मा की रिपोर्ट✍️

प्रेम धाम आश्रम के प्रांगण में सत्य प्रकाश पटेल आईएएस निर्देशक दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के आगमन पर आश्रम के दिव्यांग बच्चों द्वारा बैंडसेट, बुका देकर, माला पहना कर उनका स्वागत किया गया। आश्रम के दिव्यांग व अनाथ बच्चों द्वारा बनाए गए हस्तशिल्प समान वोकेशनल संबंधित सभी चीजों को देखा परखा, बच्चे का लगन और मेहनत देखकर उनकी प्रशंसा की और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। आश्रम में आईसीयू, डेंटल विभाग, फिजियोथेरेपी, भोजनालय कक्ष, शयन कक्ष का निरीक्षण किया गया जिसमें बच्चों के अनुकूल सारी सुविधाएं मिल रही है। जिसके कारण आश्रम के प्रबंधक, स्वयंसेवक को धन्यवाद दिया जो आप लोग तन मन और लगन के साथ ऐसे बच्चों के प्रति अपना प्यार बांट रहे हैं। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया, बच्चों का प्रतिभा देखकर मन मोह लिया गया। उनके हिम्मत सबको, विश्वास, लगन और मेहनत की सराहना की। वे अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे थे जो कि ऐसे बच्चों के बीच अपना कीमती समय निकालकर उनकी प्रतिभा को प्रत्यक्ष रूप से महसूस किया। आश्रम के संचालक फादर बिन्नी, शिबू थॉमस के की उपस्थिति में सभी कार्यक्रम चले। चाइल्डलाइन टीम बिजनौर, संवाद, आश्रम के संघ सेवक और बच्चों का योगदान रहा।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply