भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के जिला अध्यक्ष सलीम अहमद का चांदपुर में हुआ भव्य स्वागत

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

नगर के मोहल्ला काजीजादगान, सिलारा स्थित भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के कार्यकर्ता द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय गौ रक्षा वाहिनी अल्संख्यक प्रकोष्ठ के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष का जोशे खरोश के साथ फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया।
मालूम हो कि बुधवार को चांदपुर नगर के मोहल्ला काजीजादगान, सिलारा स्थित वकील ठेकेदार के आवास पर भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के कार्यकर्ता का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय गौ रक्षा वाहिनी अल्संख्यक प्रकोष्ठ बिजनौर जिला अध्यक्ष सलीम अहमद के पहुंचने पर उनके समर्थकों एवं चाहने वालों ने सलीम अहमद को फूलमाला पहनकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सलीम अहमद ने चांदपुर विधानसभा व चांदपुर नगर कमेटी का गठन किया। गांव उमरी पीर तहसील चांदपुर निवासी इसरार अहमद को विधानसभा अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया तथा गांव कराल तहसील व थाना चांदपुर निवासी अब्दुल हफीज को नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। जिलाअध्यक्ष द्वारा चांदपुर विधानसभा अध्यक्ष इसरार अहमद व चांदपुर नगर अध्यक्ष अब्दुल हफीज को मनोनयन पत्र देते हुए तथा फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष सलीम अहमद ने सम्मान समारोह में उपस्थित सभी लोगो का शुक्रिया अदा करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सलीम अहमद ने बताया कि जब से भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश परिहार एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री जुल्फिकार अहमद ने मुझे जनपद में जो जिम्मेदारी सौंपी है, तब से मैं सक्रिय होकर दी गई जिम्मेदारी का पूर्ण निर्वहन करने का प्रयास कर रहा हूं ओर आगे भी निस्वार्थ होकर निष्ठा व लगन के साथ तथा संगठन को मजबूत बनाए रखने हेतु अपना कार्य ईमानदारी के साथ करता रहूंगा तथा गौवंश व गौमाता की सेवा करता रहुगां। उन्होंने सभी भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं एवं सभी सदस्य गणों से अनुरोध किया है कि सभी लोग गौवंश व गौमाता की तनमन से सेवा करें तथा निस्वार्थ होकर निष्ठा व लगन के साथ तथा संगठन को मजबूत बनाए रखने हेतु अपना कार्य ईमानदारी के साथ करने का कार्य करे। कार्यक्रम में समाजसेवी वकील ठेकेदार, मौ सरफराज, मौ फैजान, मौ इंतजार, मौ कासिम, मौआरिफ उर्फ कालन, शाने आलम आदि मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply