चांदपुर तहसील अंतर्गत ग्राम खेड़की में भारतीय गौ रक्षा वाहिनी की मीटिंग में संगठन का हुआ विस्तार

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

भारतीय गौ रक्षा वाहिनी की एक मीटिंग ग्राम खेड़की में आयोजित हुई। मंगलवार को ग्राम खेडकी में भारतीय गौ रक्षा वाहिनी की मीटिंग इंतजार अहमद के निवास स्थान पर आयोजित हुई। जिसमें चांदपुर ब्लॉक तथा जनपद स्तर के पदाधिका रियो का मनोनयन किया गया। मीटिंग में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष सलीम अहमद ने भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के पदाधिकारियो का मनोनयन करते हुए उनसे भारतीय गौ रक्षा वाहिनी को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला अध्यक्ष सलीम अहमद ने कहां कि जनपद में शीघ्र ही नगर, ब्लॉक, तहसील स्तर पर कमेटी का गठन कर दिया जाएगा। भारतीय गौ रक्षा वाहिनी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को गौ माता का दर्जा दिया गया है। इसलिए हमें गौ माता के साथ अमानवीय पूर्वक व्यवहार करने वालों के खिलाफ शक्ति से खड़ा होना होगा। किसी भी सूरत में गौ माता का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मीटिंग में जिला अध्यक्ष सलीम अहमद ने बाबू खान को ब्लॉक अध्यक्ष जलीलपुर, इसरार अहमद को विधानसभा अध्यक्ष, अब्दुल हफीज को नगर अध्यक्ष तथा इंतजार अहमद को तहसील अध्यक्ष विधानसभा उपाध्यक्ष वसीम अहमद तथा विनोद शर्मा को वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नेमनोनीत किया गया। इस अवसर पर सुधीर यादव, मोहम्मद फैजान उर्फ कल्लनआदि भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन खेड़की निवासी इंतजार अहमद ने तथा अध्यक्षता विनोद शर्मा ने की।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply