आधारशिला स्कूल में नवीन सत्र का शुभारंभ वैदिक विधि विधान के साथ किया गया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट

आधारशिला द स्कूल में नवीन सत्र-2025-26 के शुभारंभ अवसर पर वैदिक विधि विधान से हवन का आयोजन किया गया जिसमे मुख्य यजमान के रूप में विद्यालय संरक्षक राधेश्याम कर्णवाल, प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं उनकी सहधर्मिणी एकता कर्णवाल जी रहीं। उमेश गोयल एवं अतुल भाटिया ने विधि विधान से इस हवन को संपन्न कराया। इस अवसर पर विशाल कर्णवाल, दीप्ति कर्णवाल, विकास कर्णवाल, उर्वशी कर्णवाल, मित्रविंदा कर्णवाल, सब्यसाची कर्णवाल, अंतरिक्ष कर्णवाल, मृदुलिका कर्णवाल, मृणालिनी कर्णवाल एवं समस्त कर्णवाल परिवार उपस्थित रहा। विद्यालय के संरक्षक राधेश्याम कर्णवाल के आज 83 वर्ष पूर्ण होने पर सभी ने उनको शुभकामनाएं दीं। एवं ईश्वर से उनके स्वस्थ एवं शतायु होने की प्रार्थना की। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक- शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। विद्यालय प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उप- प्रधानाचार्य बिजेन्द्र सिंह नेगी, स्कूल- कोआर्डिनेटर बबीता त्यागी एवं समस्त शिक्षक- शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित रहे।


वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply