समृद्ध जनकल्याण सामाजिक संस्थान बिजनौर की बैठक में निशुल्क सदस्यता अभियान चलाया गया

0

विनोद शर्मा की रिपोर्ट

समृद्ध जन कल्याण सामाजिक संस्थान बिजनौर जिले में आज से निशुल्क सदस्यता के अंतर्गत एक बैठक आयोजित की गई। जो समृद्ध जन कल्याण सामाजिक संस्थान बिजनौर जिले की नगीना तहसील के तहसील अध्यक्ष श्री रणजीत सिंह जी की अध्यक्षता में तथा हरविंदर सिंह ब्लॉक अध्यक्ष कोतवाली के संचालन में नगीना क्षेत्र के ग्राम साबूवाला में संपन्न हुई। बैठक में तहसील अध्यक्ष ने सभी युवाओं को संस्थान के बारे में समझाया और संस्थान के सदस्यता अभियान के लिए कार्यकर्ताओ से चर्चा की। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं को शपथ दिलाई गई कि हम सभी यहां मौजूदा कार्यकर्ता अपने देश भारत, अपने प्रदेश उत्तर प्रदेश अपने जिला बिजनौर के किसी भी ग्राम या नगर में किसी भी व्यक्ति की सेवा या सहायता करने से पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में संस्थान की नीतियों के बारे में चर्चा की और संस्थान को मजबूत करने पर बल दिया। बैठक में संस्थान का विस्तार करते हुए शेर सिंह को तहसील उपाध्यक्ष नगीना, सिंटू कुमार को तहसील सचिव, बॉबी कुमार को ग्राम अध्यक्ष भोगली, गुरतेज सिंह को तहसील कार्यकारणी सदस्य, जीवन सिंह को ग्राम अध्यक्ष साबुबाला नियुक्त किया गया।
तहसील अध्यक्ष नगीना रणजीत सिंह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपने दायित्व के अनुसार मानव कल्याण एवं समाज हित में कार्य करने का आह्वाहन किया।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply