पृथ्वीपुर अंकौन्धा लिंक मार्ग पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले किसानों की समस्याओं को लेकर 55 वे दिन भी धरना रहा जारी

0

शिवाला कला से सुभाष सिंह की रिपोर्ट✍️

मध्य गंगा नहर फेज 2 खंड 3 अमरोहा ग्राम पृथ्वीपुर अकौधा के लिंक मार्ग पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के बैनर तले ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह का काकरान के नेतृत्व में किसानों की पशुशाला के मुआवजे तथा पेयजल आपूर्ति को लेकर धरना 55 वे दिन भी धरना जारी रहा।
सिंचाई विभाग द्वारा किसानों की समस्याओं का अभी तक कोई समाधान नहीं हुआ है। किसान धरना स्थल पर मजबूती के साथ डटे हुए है।सिंचाई विभाग की नाकामी के कारण किसानों में काफी रोष है।
राष्ट्रीय लोकदल और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता भी संयुक्त रूप से किसानों के धरने मे पहुंचे।
समाजवादी कार्यकर्ता भूरे सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार में अधिकारी किसी की कोई भी बात सुनने को तैयार नही है और सरकार का भी कोई रुख किसानों के प्रति नही है।
दोनों पार्टियों के नेताओं ने वोट की चोट से सरकार को सबक सिखाने का निवेदन किया और कहा कि मौजूदा सरकार में लोकतंत्र खतरे में है। और उधर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ किसानों की गर्मी उतारने की बात करते है।
भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने
धरना स्थल पर मुख्य रूप से
जलीलपुर ब्लॉक अध्यक्ष चौधरी योगेंद्र सिंह काकरान
तहसील प्रभारी महेंद्र सिंह
जिला उपाध्यक्ष बिजेंद्र प्रधान जिला संगठन मंत्री ओमकार सिंह ग्राम अध्यक्ष ओमवीर सिंह, गजराज सिंह, सतवीर सिंह, रामपाल सिंह,प्रमोद, भूरे, रोहताशसिंह, लक्की चौधरी, योगेंद्र सिंह, भूपेंद्र सिंह, छोटे, राजवीर आदि मौजूद रहे।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply