ग्राम स्याऊ निवासी आर्य परिवार ने ग्रामीणों को गंगा दशहरा पर बैराज घाट पर निशुल्क गंगा स्नान कराकर पुण्य लाभ कमाया

0

चैनल चीफ विनोद शर्मा की रिपोर्ट✍️

स्याऊ निवासी ठाकुर रायबहादुर आर्य परिवार की ओर से गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं के लिए एक बस गंगा बैराज गई। बुधवार को ग्राम स्याऊ निवासियों के लिए ठाकुर रायबहादुर आर्य के पुत्र हर्षित आर्य ने पूर्व की भांति गंगा दशहरा के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं को अपनी ओर से निशुल्क बस से ले जाकर गंगा स्नान कराया। समाजसेवी ठाकुर रायबहादुर आर्य तथा उनके पुत्र हर्षित आर्य समय-समय पर लोगों में समाज सेवा कर आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। हर्षित आर्य अपने पिता के आवाहन पर प्रत्येक मावस तथा गंगा दशहरा पावन पर्व पर ग्राम स्याऊ तथा चांदपुर के निवासियों को निशुल्क गंगा स्नान के साथ जलपान कराकर पुण्य कमाने का काम कर रहे हैं। आज गंगा दशहरा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने ठाकुर रायबहादुर आर्य तथा हर्षित आर्य के द्वारा की गई समाज सेवा की भूरी भूरी प्रशंसा की। इससे पहले भी आर्य परिवार ग्रामीणों को कई बार गंगा स्नान करा चुका हैं। ठाकुर रायबहादुर आर्य तथा हर्षित आर्य का कहना है कि उनका परिवार आगे भी इसी तरह से ग्राम वासियों को हर पर्व पर निशुल्क गंगा स्नान कराता रहेगा। आपको बता दें कि ठाकुर रायबहादुर आर्य ने ग्राम स्याऊ के प्रधान पद पर रहते हुए गांव का जी तोड विकास कराया था। अब उनके पुत्र ठाकुर हर्षित आर्य भी समाज सेवा का रास्ता अपनाकर लोगों के दिलों में राज कर रहे हैं।

वेब पोर्टल चैनल इन चीफ विनोद शर्मा

Leave A Reply